{"_id":"4-82188","slug":"Etah-82188-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों में आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों में आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Etah
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाथी गेट से 10 दिन पहले अगवा दवा व्यवसायी अखिलेश जैन के पुत्र अंकुर जैन का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। इस पर बुधवार को जैन समाज के लोग और दवा व्यापारी डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अंकुर की जल्द बरामदगी की मांग की।
अंकुर जैन 15 जून की रात हाथी गेट स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक उन्हें दुकान से अपने साथ ले गया। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका है। बुधवार को श्री दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत व केमिस्ट ड्रगिस्ट फेडरेशन उप्र के बैनर तले व्यापारी डीएम से मिले। इस मौके पर गुलाब चंद्र जैन ने बताया कि कई बार जैन समाज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई। पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इसे समाज व व्यापारी वर्ग में आक्रोश पनप रहा है। इस मौके पर डॉ. पदम जैन, प्रदीप कुमार जैन, अंकित जैन, दिलीप जैन आदि मौजूद थे। उधर, केमिस्ट ड्रगिस्ट फेडरेशन उप्र के जोन सचिव मनोज वार्ष्णेय ने भी डीएम से अंकुर जैन की सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।