फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ‘आधा भी काम करें तो आएगी अपराधों में गिरावट’

‘आधा भी काम करें तो आएगी अपराधों में गिरावट’

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को समझकर उसका पालन कराएं तो अपराधों को रोकने में सफलता मिलेगी। शिकायतकर्ताओं की शिकायत को समझें और उसके संबंध में पूर्ण जानकारी कर उसका निस्तारण कराएं। यह निर्देश आगरा जोन के आईजी आशुतोष पांडेय ने बुधवार की शाम जलेसर कोतवाली के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मी जितना वेतन पाते हैं, उसके हिसाब से यदि आधा कार्य भी करें तो अपराधों में गिरावट आएगी। अधिकारी पुराने अपराधियों पर क्षेत्र के सिपाही से पूर्ण जानकारी कराएं और उसकी गतिविधियों का निरीक्षण भी करें। वहीं आने वाली शिकायतों के निस्तारण के उपरांत उसकी एक कापी सुरक्षित रिकार्ड में रखें, ताकि उसकी जानकारी मांगने पर दी जा सके।
विज्ञापन

इससे पूर्व आईजी को कोतवाली पर पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर एसएसपी अजय मोहन शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed