{"_id":"4-51996","slug":"Etah-51996-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली
Etah
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। शहर से अवागढ़ जा रहे जीप सवार व्यापारी का बदमाशों ने अपहरण करने के उद्देश्य से गाड़ी का पीछा किया। विफल होने पर उन्होंने रायफल से गोली चला दी। इससे गोली खिड़की में से होते हुए व्यापारी के पैर में जा धंसी। उन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
अवागढ़ निवासी दिनेशचंद गोयल की एटा में जीटी रोड पर बाल मुकुंद मोटर्स के नाम से हीरो कार्प गाड़ी की एजेंसी है। बताते हैं कि सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग वह एजेंसी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गदनपुर नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। तभी बदमाशों ने रायफल से गोली चला दी जो खिड़की में से होते हुए दिनेशचंद के पैर में जा लगी। बताते हैं कि वहीं नहर पर भी कार व दो-तीन बाइकों पर सवार होकर बदमाश खड़े हुए थे। उन्होंने भी दो-तीन किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। अवागढ़ पहुंचने पर घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यापारी को परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने अपहरण करने के उद्देश्य से पीछा किया और गोली चलाई। खबर लिखे जाने तक घाटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।