फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली

बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। शहर से अवागढ़ जा रहे जीप सवार व्यापारी का बदमाशों ने अपहरण करने के उद्देश्य से गाड़ी का पीछा किया। विफल होने पर उन्होंने रायफल से गोली चला दी। इससे गोली खिड़की में से होते हुए व्यापारी के पैर में जा धंसी। उन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अवागढ़ निवासी दिनेशचंद गोयल की एटा में जीटी रोड पर बाल मुकुंद मोटर्स के नाम से हीरो कार्प गाड़ी की एजेंसी है। बताते हैं कि सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग वह एजेंसी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गदनपुर नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। तभी बदमाशों ने रायफल से गोली चला दी जो खिड़की में से होते हुए दिनेशचंद के पैर में जा लगी। बताते हैं कि वहीं नहर पर भी कार व दो-तीन बाइकों पर सवार होकर बदमाश खड़े हुए थे। उन्होंने भी दो-तीन किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। अवागढ़ पहुंचने पर घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यापारी को परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने अपहरण करने के उद्देश्य से पीछा किया और गोली चलाई। खबर लिखे जाने तक घाटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed