{"_id":"4-48861","slug":"Etah-48861-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातीय संघर्ष में दो सौ के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातीय संघर्ष में दो सौ के खिलाफ रिपोर्ट
Etah
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल में रविवार को बच्चों द्वारा घर में गोबर फेंकने के विवाद में हुए जातीय संघर्ष के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा रहा। स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। पुलिस कार्रवाई के भय से गांव के पुरुष भूमिगत हो गए हैं। पुलिस और पीएसी तैनात है। पुलिस ने जाम, वाहन में तोड़फोड़ और पथराव के आरोप में दस नामजद समेत गांव के दौ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दलित और यादव पक्ष ने भी एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने यादव पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की शाम को गांव नगला केवल निवासी दलित प्रेमपाल और नरेंद्र यादव फौजी के बीच बच्चों द्वारा घर में गोबर फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसे उस समय लोगों ने शांत करा दिया था। उस झगडे़ की चिंगारी ने रविवार को जातीय संघर्ष का रूप ले लिया। ं दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनाें ही पक्षों से 10 लोग घायल हुए थे। पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए गुस्साए दलित पक्ष के लोगों ने एटा-निधौलीकलां मार्ग पर जाम लगा दिया था। इसकी सूचना पर छह थाने की पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक एसआई की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। साथ ही हथगोले फेंकने के साथ फायरिंग भी हुई थी। घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी गांव में स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस कार्रवाई के भय से पुरुष भूमिगत हो गए हैं। गांव में सन्नाटा रहा। पुलिस और पीएसी तैनात रही। कोतवाली देहात के प्रभारी पदम सिंह ने जाम लगाने, पथराव कर वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में 10 नामजदों सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आरबी चौरसिया ने बताया कि यादव पक्ष से नरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। साथ ही पुलिस जांच भी कर रही है। दलित पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट। कोतवाली देहात में दलित पक्ष से प्रेमपाल के पुत्र दुर्गेश ने नरेंद्र यादव सहित 11 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसमें लाठी डंडों व नाजायज असलाह सहित घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यादव पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट। कोतवाली देहात में यादव पक्ष से नरेंद्र यादव ने प्रेमपाल सहित 24 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर महिलाओं से आभूषणों की लूटपाट और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।