फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   20 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस

20 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रसूता का केस हो या फिर दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचना हो। 108 नवंबर डायल करते ही 20 मिनट पर एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद होगी। इस सुविधा के लिए अभी लोगों को 25 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। इसके बाद यह सड़कों पर सरपट दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाद अब जनपद के आठ ब्लाकों में तुरंत एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराने के लिए चिकित्सा विभाग ने पहल की है। इसके अंतर्गत कोई भी घटना होने पर मरीज को ज्यादा देर तक भटकना नहीं पड़ेगा। अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इतनी जल्दी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती थी, मगर अब मरीज को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। क्योंकि शासन जल्द ही यह एंबुलेंस उपलब्ध कराकर 108 की सुविधा शुरू करने वाला है। इसके अंतर्गत 20 मिनट में एंबुलेंस आपके द्वार पर नजर आएगी। मगर इस सुविधा का शुभारंभ 25 दिसंबर को जनपद में होगा। ऐसे पहुंचेगी आपके द्वार एंबुलेंस। सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने बताया कि सुपरफास्ट एंबुलेंस 108 का कंट्रोल रूम लखनऊ में होगा। जिसके अंतर्गत पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन 108 पर काल करेगा। वह मरीज का नाम सहित पूरा पता बताएगा। तब लखनऊ से कॉल करके एंबुलेंस पर तैनात चालक को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद चालक एंबुलेंस 20 मिनट पर लेकर मौके पर पहुंच जाएगा। गर्भवती महिलाओं को होगा अधिक फायदा। ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाता है कि सुविधाएं न होने के कारण प्रसूताओं के साथ अनहोनी हो जाती है, मगर इस सुविधा से ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। वही इस योजना के अंतर्गत अगर कहीं पर एक्सीडेंट, अन्य किसी तरह की दुर्घटना होगी, वहां भी एंबुलेंस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed