{"_id":"4-48657","slug":"Etah-48657-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का कलक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का कलक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन
Etah
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। खाद एवं बीज समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं के समर्थन में भाकियू ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना और प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन को ज्ञापन दिया।
भाकियू नेताओं ने धरना-प्रदर्शन के दौरान कहा कि सहकारी क्रय केंद्राें पर किसानों को डीएपी, यूरिया एवं बीज नहीं मिल रहा है। यदि किसी क्रय केंद्र पर यह सब मिल रहा है तो वहां किसानों को उनकी बिना मर्जी के लगेज दिया जा रहा है। किसानों को रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल रही है। नलकूप कनेक्शन विच्छेदन होने से किसानों को अनेक समस्याएं हो रही हैं। इसके साथ ही उन्हाेंने बताया कि माचुआ रजवाह में पानी न छोडे़ जाने के कारण सिचांई संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके साथ ही उन्हाेंने यह भी मुद्दा उठाया कि यदि कोई किसान अपने खेत से मिट्टी काटकर ट्रैक्टर से भराव डालता है। तो उस पर भू खनन कानून लागू नहीं किया जाए। इसी क्रम में सड़क समस्या गिनाते हुए सकीट ब्लाक, निधौलीकलां, मारहरा और अलीगंज ब्लाकाें में गांव को कस्बों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की। इस मौके पर नानक यादव, रामगोपाल यादव, ओमप्रकाश, आरबी सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मलिखान सिंह, रामस्वरूप सिंह, रामवीर सिंह, राधेश्याम, रनवीर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।