फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   साहब मेरे पति ने ही मुझे आग लगाकर जलाया

साहब मेरे पति ने ही मुझे आग लगाकर जलाया

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। साहब, मेरे पति ने मुझ पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाई है। जली हुई हालत में आई महिला ने यह बात कही। पति ने जुआ खेलने के विरोध पर महिला को आग के हवाले कर जान से मारने का प्रयास किया। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में घटित हुई।
विज्ञापन

लाख कवायदाें के बाद भी जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दो दिन पूर्व राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला धाता में महिला को शराब पीने के विरोध पर पति ने गोली मार घायल कर दिया था। बताते हैं कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला निबरिया निवासी राकेश जुआ खेलने का आदी है। जिसका उसकी पत्नी राजवती विरोध करती थी। रविवार को हुए जुआं में राकेश मोटी रकम हार गया था। जिसे लेकर देर रात उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ भी हुआ। उसी दौरान सोमवार की तड़के पांच बजे राकेश ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क आग के हवाले कर दिया। जिससे राजवती आग की चपेट में आकर 95 प्रतिशत तक जल गई। वही परिजनों ने बताया कि महिला पर दो लड़की और एक लड़का है। वहीं, पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed