फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   धनतेरस के उत्साह से सहमी ‘महंगाई डायन’

धनतेरस के उत्साह से सहमी ‘महंगाई डायन’

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। दिवाली का उत्साह महंगाई पर भारी पड़ रहा। धनतेरस को सुबह से बाजारों में उमड़ी भीड़ ने जमकर खरीददारी की। लोगों ने करोड़ों रुपये के आभूषण, बरतनों की खरीदारी की। मिठाइयों में भी लाखों के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद में धनतेरस के अवसर पर घरों में परंपरागत तरीके से गणेश लक्ष्मी का पूजन कर खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई। उत्साहित लोगों ने परंपरागत खरीदारी में करोड़ों रुपए खर्च किए। सुबह से शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ ने करोड़ों की खरीदारी कर बाजारों को गुलजार कर दिया। दोपहर तक का समय ग्रामीण उपभोक्ताओं के नाम रहा। वहीं दोपहर बाद उमड़े शहरी लोग देर रात तक बाजारों में छाए रहे। घंटाघर, बाबूगंज, मैनगंज, सुभाष बाजार आदि से निकलना दूभर हो रहा था। शहर के सर्राफा और बर्तन बाजार दोपहर से ही खचाखच हो गए। व्यापारियों की मानें तो रविवार के दस घंटों में शहर के दर्जनों आभूषण विक्रेताओं ने तीन करोड़ से अधिक का कारोबार किया। वहीं, बर्तन विक्रेताओं ने 20 लाख व मिष्ठान विक्रेताओं ने तीन से चार लाख की मिठाइयां बेचीं।
विज्ञापन

आभूषण विक्रेता अनुज वर्मा ने बताया कि कारोबार के लिए पर्व का पहला दिन अच्छा रहा। सर्राफा व्यवसाई अनिल जैन कहते हैं कि बाजारों में रिकार्ड तेजी का असर तो दिखा लेकिन उत्साह कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का भाव 31900 रुपये से 32050 रुपये प्रति दस ग्राम
चांदी 610 रुपये प्रति दस ग्राम
चांदी सिक्का लक्ष्मी गणेश 610 रुपये
चांदी सिक्का विक्टोरिया एक तोला 1200 रुपये

छोटी दीवाली आज, घर घर होगा पूजन
एटा (ब्यूरो)। दीपोत्सव की शृंखला का दूसरा पर्व छोटी दिवाली सोमवार को मनाई जाएगी। शाम के समय घर-घर में परंपरागत पूजन कर भवनों के प्रवेश द्वारों पर दीपक जलाकर समृद्धि देवी लक्ष्मी का आह्वान किया जाएगा।


डाक विभाग ने 3.70 लाख के बेचे सिक्के
एटा (ब्यूरो)। डाक विभाग ने धनतेरस पर जमकर सोने के सिक्कों की बिक्री की। अवकाश के दिन भी खुले कार्यालय में लोग सिक्के खरीदने पहुंचे। इस दौरान डाक विभाग ने 3.70 लाख रुपए के सिक्के बेचे।
सिक्का बेचो अभियान इस बार डाक विभाग के लिए काफी फलीभूत रहा। पोस्टमास्टर अशोक कुमार चक ने बताया कि धनतेरस के दिन विभाग ने 10 ग्राम के लगभग तीन सिक्के, पांच ग्राम के चार से पांच सिक्के, एक ग्राम के चार सिक्के तथा आठ ग्राम के तीन से चार सिक्के बेचे। उन्हाेेंने बताया कि रविवार को लगभग विभाग ने 3.70 लाख रुपये तक के सिक्के बेच दिए हैं।

दिनभर लगा रहा जाम
एटा। धनतेरस पर दिनभर लोग जाम के झाम में फंसे रहे। एकल मार्गों पर भी प्रबंधन के बाद वाहन निकलते दिखाई दिए। हालांकि शहर के हर चौराहे व भीड़भरे बाजार में पुलिस तैनात थी, लेकिन जाम से लोगों को निजात नहीं दिला सकी। शाम के समय जाम के हालात कुछ ज्यादा ही बने रहे। शहर के घंटाघर, जीटी रोड, गांधी मार्केट, बाबूगंज, हाथी गेट आदि स्थानों पर दिनभर जाम लगा रहा। जाम के चलते लोग परेशान दिखे।

खूब बिके बर्तन, की जमकर खरीददारी
अलीगंज। धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस पर्व पर बर्तन खरीदने की परंपरा के मद्देनजर बर्तन व्यवसाई शनिवार को पूरी तरह से व्यस्त रहे। बर्तनों का स्टॉक और ग्राहकों को लुभावने के लिए दुकानों की साजो सजावट की गई।

लोगों ने स्टील तांबा, पीतल सिल्वर आदि धातुओं की बर्तनों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी में महिलाओं की अधिक भीड़ रही, वहीं रेडीमेड की दुकानों पर भी नए कपड़े खरीदने वालों की पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष कम भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed