{"_id":"4-47036","slug":"Etah-47036-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सीमा विवाद में लाश फंसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सीमा विवाद में लाश फंसी
Etah
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। मैनपुरी के कुरावली में शनिवार को एक महिला की मौत के बाद ससुराल वाले उसके शव को इस जिले में ले आए। दो दिन तक शव की दुर्दशा होती रही। दोनों जनपदों की थाना पुलिस एक दूसरे के थाने का मामला बता कर पोस्टमार्टम तक कराने को तैयार नहीं थी। दूसरे दिन रविवार की शाम को यहां के एसएसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
हुआ यूं कि जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव अहमदपुर करूआमई निवासी अर्चना(22) की शादी एटा के मलवान थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। बाद में प्रदीप के घरवाले मैनपुरी थाना क्षेत्र के कसबा कुरावली के मोहल्ला कंजड कालोनी में रहने लगे थे। आरोप है शनिवार की सुबह छह बजे के लगभग ससुराल वालों ने दहेज की खातिर अर्चना के साथ मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते उससे पहले ही आरोपी ससुरालीजन उसके शव को अपने गांव चांदपुर ले आए। मृतका के चाचा चरन सिंह ने बताया कि इसके बाद मलावन थाना पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। लेकिन उन्हाेंने घटना कुरावली की होने की बता कर उसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। जिसे लेकर वह कुरावली थाने पहुंचा। वहां की पुलिस ने कहा कि मलावन थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, तो मामले की रिपोर्ट भी मलावन में ही लिखी जाएगी। यह कहकर टरका दिया।
सीमा विवाद के चलते मृतका के परिजन दो दिन तक इधर से उधर भटकते रहे, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी अजय मोहन शर्मा के हस्तक्षेप पर रविवार की शाम मृतका के शव का पोस्टमार्टम हुआ। छह माह पूर्व हुई थी शादी। मृतका के पिता चतुर सिंह ने बताया कि अर्चना की शादी उन्होंने लगभग छह माह पूर्व की थी। तब लड़की ससुराल में सही थी, लेकिन बाद में ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे और पूरी न होने पर मौत के घाट उतार दिया। जमीन न देने पर की अर्चना की हत्या। चतुर सिंह के पांच लड़कियां हैं कोई पुत्र नहीं है। इन पांच लड़कियों में अर्चना सबसे बड़ी थी। ससुरालीजन उससे हिस्से की पांच बीघा जमीन की मांग करते थे। जिसे न देने पर उन्होंने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। क्या कहते हैं थानाध्यक्ष। घटना कुरावली की है इसलिए वहीं मामले की रिपोर्ट दर्ज होगी। हमने तो सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।हरिकेश राय, थानाध्यक्ष मलावन