{"_id":"41614","slug":"Etah-41614-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय कालोनी में रखा ट्रांसफार्मर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय कालोनी में रखा ट्रांसफार्मर चोरी
Etah
Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मारहरा (ब्यूरो)। कसबा के गरीब बीपीएल एवं अंतोदय कार्डधारकों के लिए बनवाई जा रही आवासीय कालोनी अभी बनाने वाली कंपनी के द्वारा आवास पाने वालों को सौंपी भी नहीं गई है कि वहां लगा विद्युत विभाग का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया।
ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद एवं सूचना मिलने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज कराना भी उचित नहीं समझा है। विद्युत उप केन्द्र मारहरा के अवर अभियंता धनराज सिंह से बात करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। सहायक अभियंता विद्युत एटा देवेन्द्र कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना उन्हें प्रात: ही मिल चुकी है किन्तु अवर अभियंता ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है । यह एक गंभीर मामला है । जांचकर कार्रवाई की जाएगी।