{"_id":"64d9182cda3880d0d40a4fc5","slug":"80-schools-did-not-provide-geo-location-etah-news-c-163-1-sagr1019-3789-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 80 विद्यालयों ने नहीं उपलब्ध कराई जिओ लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 80 विद्यालयों ने नहीं उपलब्ध कराई जिओ लोकेशन
Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में इस बार जिओ लाेकेशन का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए संचालकों से विद्यालयों की जिओ लोकेशन मांगी गई है। लेकिन जिले में 80 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक इसे नहीं दिया है।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के समय देखने में आता है कि विद्यार्थियाें का केंद्र विद्यालय से अधिक दूरी पर हो गया। ऐसे में तमाम दिक्कतों का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ता है। उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इस पर बोर्ड परीक्षा की अभी से तैयारियां चल रहीं है। शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों की जिओ लोकेशन मांगी गई है। एक बार सभी विद्यालयों द्वारा जिओ लोकेशन दी गई। इसके बाद दोबारा जिओ लाेकेशन मांगी गई।
इसमें विद्यालयों के संचालक और प्रधानाचार्य लापरवाही का रवैया अपनाए हुए हैं। पटल प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 466 विद्यालयाें से जिओ लोकेशन मांगी गई थी। जिसमें शनिवार तक 80 विद्यालय बचे थे। जिन्होंने जिओ लोकेशन नहीं दी है। एडीआईओएस क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि इन सभी विद्यालयों के संचालकों, प्रधानाचार्यों को तीन दिन में जिओ लोकेशन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जा सके।