{"_id":"65d5df6acd0d9c2742010e49","slug":"8-units-worth-more-than-rs-10-crore-and-30-units-worth-less-were-implemented-etah-news-c-163-1-sagr1016-112987-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 10 करोड़ से अधिक की 8 और कम की 30 इकाइयां हुईं क्रियान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 10 करोड़ से अधिक की 8 और कम की 30 इकाइयां हुईं क्रियान्वित
Wed, 21 Feb 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी इन्वेस्टर्स समिट का लाभ जिले को भी सीधे तौर पर मिलना शुरू हो गया है। इस बार की समिट में शामिल 38 औद्योगिक इकाइयां क्रियान्वित भी कर ली गईं हैं। इनमें 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की आठ और कम की 30 इकाइयां हैं। इसी साल में सभी 71 इकाइयां पूरी कर ली जाएंगी। जिनसे 4547 लोगों को रोजगार हासिल होगा।
यूपी इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में इस बार 214 निवेशकों ने औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रस्ताव विभिन्न विभागों को सौंपे। जिनकी कुल लागत 5141.95 करोड़ रुपये है। जिला प्रशासन ने इन सभी निवेशकों की समस्याएं दूर करते हुए जरूरतें पूरी कराने में सहयोग किया। जिसके बाद 71 इकाइयों की स्थापना का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। इन सभी इकाइयों की लागत 3793 करोड़ रुपये है। सभी पर काम शुरू करा दिया गया। इनमें से 38 का काम पूरा भी कर लिया गया है। जबकि 33 पर कार्य चल रहे हैं।
-- -- -- -- --
ये हैं बड़ी इकाइयां
पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लि. (2779 करोड़), श्री सीमेंट नॉर्थ प्रालि (600 करोड़), आरए एग्री फूड्स प्रालि (40 करोड़), मुरली कृष्णा चिकोरी प्रोसेसर्स प्रालि (30 करोड़), स्काई लार्क फीड्स, प्रालि (25 करोड़), गोपाल जी डेयरी (24 करोड़), महादेव फूड्स (12 करोड़), गणेश मिल्क चिलिंग प्लांट (10 करोड़) बड़ी औद्योगिक इकाइयों में शुमार हैं। जिनमें अधिक रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जो भी इकाइयां क्रियान्वयन प्रक्रिया में हैं, उनकी समस्याएं दूर कर जल्द से जल्द उन्हें भी संचालित कराया जाएगा। इस साल में सभी से उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा। - प्रेमकांत, उपायुक्त उद्योग