फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   8 lakh cheated in the name of getting job in police

Etah News: पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगे

Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
8 lakh cheated in the name of getting job in police
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक युवक को पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया। उससे तीन बार में 8 लाख के करीब धनराशि हड़प ली। नौकरी नहीं लगी तो रकम मांगने पर धमकी दी। पीड़ित ने आगरा व लखनऊ के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नाहरपुर निवासी राजेश कुमार ने कमल विक्रम सिंह, इसके भाई विक्रम सिंह निवासीगण तिकोनिया पार्क शास्त्री नगर थाना सिकंदरा जिला आगरा, नरेश चौधरी निवासी खंदारी आगरा और जितेंद्र मोहन निवासी लखनऊ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। उनके साथ ही कमल विक्रम सिंह शिक्षक था। कमल ने सचिवालय में अच्छी जान-पहचान होने का हवाला दिया और 8 लाख रुपये में एक व्यक्ति को पुलिस में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि भरोसे में लेने के बाद फरवरी 2017 में कमल विक्रम ने घर आकर 3 लाख रुपये लिए। इसके बाद 2 लाख रुपये खाते में और 3 लाख 30 हजार रुपये नकद लिए। वर्ष 2021 तक गुमराह करता रहा। कभी रेडियो ऑपरेटर तो कभी एफसीआई में नौकरी लगवाने की बातें कहीं। बाद में जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि इन लोगों ने ठगी करने के लिए रैकेट बना रखा है। पढ़े-लिखे लोगों को गुमराह करने में महारत हासिल है। कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप लगाए गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed