फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आचार संहिता के पेंच में फंस गई प्यास

आचार संहिता के पेंच में फंस गई प्यास

Sun, 19 May 2019 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के पेंच में फंस गई प्यास
पेयजल की किल्लत - फोटो : demo pic
एटा। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल की किल्लत बढ़ रही है। जिले के तमाम ग्राम पंचायतों में लगाई गईं पेयजल परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। कहीं पाइपलाइन टूटने, तो कहीं आपरेटर की तैनाती न होने से लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो रहा है। ओवरहैड टैंक सफेद हाथी बने हुए हैं। आचार संहिता के पेंच मेें लोगों की प्यास फंस गई है।
विज्ञापन


जिले की ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के लिए कुछ साल पहले ग्रामीण पाइप्ड पेयजल परियोजनाएं शुरू की गई थीं। गांवों में ओवरहैड टैंक के साथ पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति देने की व्यवस्था की गई, मगर परियोजनाएं संसाधनों के अभाव में अधर में लटकी रहीं।
विज्ञापन


अब गर्मियों में फिर से ग्रामीणों को पानी की चिंता सताने लगी है। जिले में 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजनाओं का बुरा हाल है। कहीं आपरेटर तैनात नहीं है, तो कहीं पाइप लाइन टूटी पड़ी है। कई ग्राम पंचायतों में परियोजना के ओवरहैड टैंक रिबोर होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा दौर में चुनाव आचार संहिता के चलते पेयजल परियोजनाओं को दुरुस्त करने का काम अटका हुआ है। लोगों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायतों में 30 मई तक पेयजल परियोजनाओं को दुुरुस्त कर चालू करने के निर्देश दिए हैं।


पंचायतीराज निदेशक दे चुके हैं निर्देश
ग्रामीण पाइप्ड लाइन पेयजल परियोजना को लेकर पंचायतीराज निदेशक ने पिछले दिनों निर्देश दिए थे। उन्होंने हर ग्राम पंचायत को वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना में पेयजल परियोजना को दुरुस्त कराने का काम प्रस्तावित कराने को कहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed