{"_id":"68e16a68bd2f6df0a501ec34","slug":"69th-sports-competition-begins-etah-news-c-163-1-eta1004-140022-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
Sun, 05 Oct 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
जलेसर में खाद-बीज की दुकान का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी। स्रोत कृषि विभाग
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने किया।
श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी ने ध्वज फहराकर समस्त प्रतिभागियों के समक्ष खेलकूद को अनुशासन एवं खेल की भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। संयोजक विद्यालय के संरक्षक हरिश्चंद्र दुबे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कैप एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। सदर विधायक को टीम कोच उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम अनूप दुबे एवं सचिव फुटबॉल संघ राजीव यादव ने कैप एवं बैज लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह एवं उनके साथ उपस्थित मिशन शक्ति से संबंधित महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत, प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह, प्रतिभा सिंह, डॉ. अर्चना चरन, मनीष दुबे, राजीव यादव, भारतवीर वर्मा, प्रभात ललित नॉक्स, विशांत कुलश्रेष्ठ, राजकुमार वर्मा, डॉ. अनुमित द्विवेदी, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, डॉ. रामनिवास यादव जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड आदि लोग मौजूद रहे।