{"_id":"68f2aa75c3f2bb10020879e5","slug":"68-women-were-given-drivers-license-and-4-were-given-operators-license-etah-news-c-163-1-eta1001-140721-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 68 महिलाओं को चालक और 4 को दिया परिचालक लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 68 महिलाओं को चालक और 4 को दिया परिचालक लाइसेंस
Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
एटा। मिशन शक्ति के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 68 महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस और 4 को परिचालक लाइसेंस के स्वीकृति पत्र दिए गए।
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वास से परिपूर्ण करते हुए समाज में समान अवसर प्रदान करना है। वाहन चलाने की क्षमता महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम प्रदान करती है। परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
इस दौरान नया लाइसेंस बनवाने आईं निकिता शास्त्री, झलक, शिवांगी श्रीवास्तव आदि युवतियों ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम ने उन्हें आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना से परिपूर्ण किया है।