फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6.71 lakhs were cheated by luring them with online part time job

Etah News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगे 6.71 लाख

Sun, 07 Sep 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Sep 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
6.71 lakhs were cheated by luring them with online part time job
एटा। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर एक युवक से 6.71 लाख रुपये ठगे गए। साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट के जरिये भटकाया और इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर रुपये खातों में डलवा लिए। युवक ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार शहर के पीपल अड्डा का रहने वाला एक युवक हुआ। उसकी बहन ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि भाई पहले नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले यहां आ गया। इसके बाद जॉब की तलाश थी। व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज आया जिसमें ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया। बात होने पर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। इन लोगों की एक फर्जी वेबसाइट भी थी।
विज्ञापन

शुरूआत में 19 अगस्त को 1000 रुपये इन लोगों ने खाते में डलवाकर गूगल पर कुछ सर्च करने का टास्क दिया। इसके एवज में 2000 रुपये भाई के खाते में डाले। दोगुने रुपये मिलने पर भाई प्रलोभन में आ गया। इसका फायदा उठाते हुए साइबर ठगों ने 50-50 हजार करके करीब 2.50 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए और टास्क देते रहे। जब कोई पैसा वापस नहीं आया तो भाई ने पूछताछ की। इस पर बताया गया कि करीब 4 लाख रुपये और डालो। ऐसा न करने पर पहले के 2.50 लाख रुपये भी फ्रीज हो जाएंगे। भाई ने इंतजाम कर और रुपये डाल दिए। यह पूरा लेनदेन 22 अगस्त तक हुआ। इसके बाद उन लोगों से कोई संपर्क नहीं हुआ। कुल मिलाकर 6.71 लाख रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नाम दर्ज कराई गई रिपोर्ट
बैंक खातों के विवरण के आधार पर पीड़ित ने शब्बीर अहमद, पाधियार रुतिक, गोसाय राकेश भरा, अकरमुल इस्लाम, शुरुधानी मुर्म, विश्वजीत कुमार, नरमदा व अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइबर ठग काफी सक्रिय हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि किसी अनजान लिंक को न खोलें और अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। साइबर ठग अक्सर लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। गहराई से जांच कराते हुए रुपये वापस कराने की कोशिश की जा रही है। -संजय सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed