फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   64,133 voters removed during panchayat election roll revision

Etah News: पंचायत चुनाव के पुनरीक्षण में कटे 64,133 मतदाता

Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
64,133 voters removed during panchayat election roll revision
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025-26 की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। व्यापक पुनरीक्षण, दावे-आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन प्रक्रिया के बाद जारी सूची के अनुसार जिले में 64,133 वोट कटे, वहीं नए बढ़े हुए मतदाता की संख्या 48328 है।
विज्ञापन

वहीं बेवर विकास खंड में सबसे ज्यादा 14026 वोट कटे हैं। और सबसे कम घिरोर विकास खंड में 612 वोट कटे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 18 जुलाई 2025 को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था। उस समय जिले भर के 9 विकासखंड में 12,100,05 मतदाता थे। इसके बाद मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


23 दिसंबर को चुनाव आयोग की ओर से अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद लोगों से दावे और आपत्तियां मांगे गए। वहीं सत्यापन का कार्य लगातार चलता रहा। बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची के अनुसार जिले के सभी 9 विकासखंड में कुल 64133 मतदाता कम हुए, जिसमें से सबसे ज्यादा बेवर विकासखंड के 14026 मतदाता कम हुए। वहीं सबसे कम मतदाता घिरोर तहसील में 612 कटे। सत्यापन और दावे आपत्तियों के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का भी कार्य लगातार किया जा रहा था, इसके अनुसार सभी 9 विकासखंड में अब तक 48328 नए मतदाता जोड़े गए हैं।


अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति मिलने की संभावना है। हालांकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने वर्तमान प्रधानों को छह माह तक प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed