{"_id":"675724bcd2e128e31b060000","slug":"6048-candidates-will-appear-for-pcs-preliminary-examination-at-15-centers-etah-news-c-163-1-sagr1019-126727-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 15 केंद्रों पर 6048 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 15 केंद्रों पर 6048 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा
Mon, 09 Dec 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में पहली बार यूपी पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग व प्रशासन के स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। केंद्र बनाने के लिए 14 विद्यालय-महाविद्यालय में 15 केंद्र बने हैं। इन केंद्रों पर 6048 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
उप्र लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा जिले में पहली बार हो रही है। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में दो केंद्र बने है। इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक को भी केंद्र बनाया गया है। जिले में बने केंद्रों पर कुल 6048 अभ्यर्थी परीक्षा को देंगे। यहां 3 केंद्रों पर 480- 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जबकि अन्य केंद्रों पर 384 अभ्यर्थी परीक्षा को देंगे। परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। बताया गया परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को लगाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों की मांग बेसिक शिक्षा विभाग से की गई है। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि परीक्षा यहां निर्धारित कर दी गई है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।