फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6 women operators got their Triple C certificates made from one place and got the job

Etah News: 6 महिला परिचालकों के एक ही जगह से बने ट्रिपल सी प्रमाणपत्र और मिल गई नौकरी

Thu, 10 Jul 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
6 women operators got their Triple C certificates made from one place and got the job
एटा। हाल ही में डिपो की बसों में महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई है। इनमें से 6 पर फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नियुक्ति पाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। आरोप है कि 6 महिला परिचालकों के एक ही जगह से बने ट्रिपल सी प्रमाणपत्र आवेदन में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत में लिखा है कि अलीगढ़ में तैनात क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र कुमार वर्मा बरेली में तैनाती के दौरान विजिलेंस टीम के आरोपी रहे हैं। इनके पास एक व्यक्ति रहता है जो इनके लिए दलाली का काम करता है। बाहरी व्यक्ति होने के बाद भी यह आरएम के लिए काम करता है।
विज्ञापन

यह व्यक्ति फर्जी सीसीसी और स्काउट गाइड प्रमाणपत्र तैयार करता है। वर्तमान में रोजगार मेले से परिचालक बनकर एटा डिपो में सेवाएं दे रहीं 6 महिलाओं के प्रमाणपत्र इस व्यक्ति द्वारा ही बनवाए गए हैं। इनकी जांच कराए जाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने लिखा है कि एक महिला अभ्यर्थी के आवेदन में स्काउट गाइड प्रमाणपत्र का कोई जिक्र नहीं है। इसके बावजूद नियुक्ति पत्र में स्काउट गाइड प्रमाणपत्र होना दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन महिला अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र भौतिक सत्यापन में सही पाए गए उनको ही नियुक्ति दी गई है। लगाए गए आरोप गलत हैं। महिला अभ्यर्थी के आवेदन में स्काउट गाइड का प्रमाणपत्र न होना अलग बात है, उन्होंने भौतिक सत्यापन के समय दिखा दिया होगा। -सतेंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed