फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   56,000 rupees withdrawn from the account by changing the debit card

Etah News: डेबिटकार्ड बदलकर खाते से निकाले 56 हजार रुपये

Mon, 01 Jun 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
56,000 rupees withdrawn from the account by changing the debit card
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पमारन निवासी राजवीर सिंह का डेबिट कार्ड बदलकर एक युवक ने 56600 रुपये पार कर दिए हैं। बैंक से लेन-देन संबंधी कॉल आने पर ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना अलीगंज में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीडित ने सोमवार को थाने आकर पुलिस को बताया कस्बे की एसबीआई शाखा में उसका खाता है। 21 मई को दोपहर करीब तीन बजे बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आया था। लेनदेन में दिक्कत आने पर वहां पहले से मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। एटीएम कार्ड बदलने पर युवक ने जैथरा के एक एटीएम और एक पेट्रोल पंप से कुल लेनदेन कर कुल 56600 रुपये निकाल लिए। बैंक से कॉल आने पर खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर उसने बैंक में संपर्क किया। इस पर बैंक ने सबसे पहले उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस एटीएम के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed