{"_id":"626c22cd3d184f7922447905","slug":"50-thousand-rupees-cheated-from-the-youth-in-the-name-of-helmet-checking-etah-news-agr5318549150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट चेकिंग के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट चेकिंग के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र आगरा रोड स्थित नदी पुल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक को दो युवकों ने हेलमेट न लगाने की बात कहकर रोक लिया। इस दौरान युवक के पास से 50 हजार रुपये ठगकर चंपत हो गए। कुछ समय बाद उसे रुपयों के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
सकरौली थाना क्षेत्र के गांव करथनी निवासी लखन सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे अपने घर से जलेसर बाइक से आ रहा था। आगरा रोड पर नदी पुल के पास पहुंचा तभी दो युवक बाइक से आए और रोक लिया। कहा कि तुम बिना हेलमेट के चलते हो चेकिंग चल रही है। इस पर मैंने कहा कि मैं बाजार से आया हूं, इस पर दोनों युवक तलाशी लेने लगे। इस दौरान युवकों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए।
दोनों युवकों ने कहा दादा रुपये लेकर ऐसे नहीं चलते हैं और उन्होंने रुपयों को गमछा में बांध लिया व रुपये लेकर चले गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जलेसर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया युवक धोखाधड़ी का शिकार हुआ है । 50 हजार रुपये बाइक सवार लेकर चले गए हैं मामले की दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।