{"_id":"65e75391bfade1bc32027abd","slug":"5-people-injured-in-road-accidents-one-referred-etah-news-c-163-1-eta1001-113666-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में 5 लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में 5 लोग घायल, एक रेफर
Tue, 05 Mar 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकोंं ने आगरा रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव बाकलपुर निवासी रामसिंह हादसा का शिकार हुआ है, मनसुखपुर गांव के पास पैदल जा रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उसको टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। सियपुर निवासी अनिल कुमार व प्रदीप कुमार बाइक फिसलने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली नगर के बनगांव निवासी नरेशचंद्र बाजार जा रहा था। रास्ते में निधौली रोड पर उसकी बाइक फिसल गई। जिसके चलते वह घायल हो गया। परिजन ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शहर के होली मोहल्ला निवासी हैदर पटियाली गेट पुलिस चौकी के समीप पुलिया के पास बाइक सहित फिसलने से घायल हुआ है।