{"_id":"946b6348193216b2b0d5dc2ce4e0ee5d","slug":"5-76-lakh-copy-will-be-checked-on-city-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय केंद्रों पर 5.76 लाख कापियों का मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय केंद्रों पर 5.76 लाख कापियों का मूल्यांकन
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। 30 मार्च से प्रस्तावित बोर्ड मूल्यांकन के लिए परीक्षकों-प्रधान परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों की विषयवार सूची के साथ ही भेजी जा रही उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दी है। साथ ही इसकी सूचना संबंधित संस्थाओं को भी प्रेषित की है।
बोर्ड मूल्यांकन के लिए परीक्षकों-प्रधान परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। विभाग द्वारा भेजी सूचना के अनुसार जनपद के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर 127 प्रधान परीक्षकों के नेतृत्व में 1709 परीक्षक विभिन्न विषयों की कापियां जाचेंगे। इनमें 63 प्रधान परीक्षक एवं 1067 परीक्षक इंटरमीडिएट एवं 64 प्रधान परीक्षक-642 परीक्षक हाईस्कूल विषयों का मूल्यांकन करेंगे।
बाहरी जनपदों से आएंगी पौने छह लाख कापियां
एटा। जनपद के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर ढाई दर्जन से अधिक विषयों की पांच लाख 76 हजार चौंसठ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल की दो लाख नौ हजार एवं इंटरमीडिएट की 3.66 लाख से अधिक कापियां पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
रवाना हुईं स्थानीय बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं
एटा। जनपदीय संकलन केंद्रों से भी उत्तर पुस्तिकाओं की रवानगी शुरू हो गई है। एक वाहन से हजारों कापियां भेजी जा चुकी हैं। वहीं शेष कापियाें की लोडिंग जारी है। देर रात तक इन्हें रवाना कर दिया जाएगा। कापियों को पूर्ण सुरक्षा के साथ भेजा जा रहा है। ट्रकों के साथ विभागीय स्टाफ के अलावा सशस्त्र पुलिस कर्मी भी जाते हैं।