{"_id":"670fdfe45657f787d5074778","slug":"425-lakh-rupees-were-taken-as-mortgage-of-fake-gold-etah-news-c-163-1-eta1001-124490-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नकली सोना गिरवीं रख ले गए 4.25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नकली सोना गिरवीं रख ले गए 4.25 लाख रुपये
Wed, 16 Oct 2024 09:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में सोनू सराफ निवासी मोहल्ला नौसियान ने वीरपाल सिंह निवासी रसीदपुर सहित 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वीरपाल ने अपने साले रामनरेश उर्फ महेश के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। नकली सोना गिरवीं रख 4.25 लाख रुपये ठगे हैं।
सोनू ने बताया कि उसकी जवाहरगंज मंडी में सराफा की दुकान है। 21 फरवरी 2023 को दुकान पर वीरपाल सिंह अपने साले रामनरेश निवासी नगला मल्ल जनानीपुर भुर्रखा थाना सिकंराराऊ को लेकर आए। कहा कि पैसों की जरूरत है, इसलिए कुछ गहने लाए हैं इनको गिरवीं रख लो। इसके साथ ही अपने पास से निकाल कर लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण देते हुए बदले में 4.25 लाख रुपये लिए। रामनरेश ने कहा कि 2 महीने के अंदर ब्याज सहित पैसे वापस करके अपने जेवरात छुड़ा लेंगे। 2 महीने बीतने के बाद मैंने कई बार फोन किया लेकिन ये लोग न तो पैसे देने आए और न ही अपना सामान वापस लेकर गए।
उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को जब फोन किया तो रामनरेश ने कहा कि आप सामान बेच दो, मैं वापस नहीं लूंगा, मेरे पास रुपयों का इंतजाम नहीं है। इसके बाद मैंने इनके जेवरात की जांच कराई, तो पता चला कि मात्र पांच प्रतिशत सोना लगा हुआ है। बाकी सब धोखा है और मेरे साथ ठगी की गई है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।