{"_id":"6b05d32f787b93bfbb027037","slug":"42-of-schools-have-not-updated-their-profiles-etah-news-c-163-1-eta1004-160735-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 42% स्कूलों ने अपडेट नहीं की प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 42% स्कूलों ने अपडेट नहीं की प्रोफाइल
विज्ञापन
एटा। जिले के 42 फीसदी से अधिक विद्यालयों ने अभी तक स्कूल प्रोफाइल और सुविधाओं से संबंधित डाटा अपडेट नहीं किया है। यू-डायस प्लस के तहत पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश स्तर पर जारी रिपोर्ट में जिला 11वें स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3412 विद्यालय हैं। इनमें से अब तक 2004 विद्यालयों ने ही स्कूल प्रोफाइल का डाटा अपडेट किया है। जबकि 1408 विद्यालयों का डाटा अपडेट होना बाकी है। इस तरह करीब 41 फीसदी विद्यालय अभी भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं।
शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करने की स्थिति भी संतोषजनक नहीं हैं। कुल 3412 विद्यालयों में से 1623 विद्यालयों का शिक्षक संबंधी डाटा अपडेट हुआ है जबकि 1789 विद्यालयों का अभी अपडेट नहीं किया गया है।
वहीं विद्यार्थियों के डाटा अपडेट में भी बड़ी संख्या में काम बाकी है। जिले में कुल 357364 विद्यार्थियों में से 215920 का डाटा अपडेट हो चुका है। जबकि 111099 विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं हुआ है। इसके अलावा 30345 विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
विज्ञापन
यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने में हो रही देरी से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। अब शेष विद्यालयों के डाटा अपडेट होने के बाद ही स्थिति में सुधार की उम्मीद है।