फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   4 people including a woman died and 2 were injured in different road accidents

Etah News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित 4 की मौत, 2 घायल

Fri, 25 Apr 2025 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
4 people including a woman died and 2 were injured in different road accidents
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव नगला बनी थाना सकरौली निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा संजय (34) बृहस्पतिवार की देर शाम किसी कार्य से जलेसर जा रहा था। रास्ते में गांव नगला छौंकर के पास बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इसके कारण संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थाना पिलुआ के गांव गोकुलपुर निवासी आकाश ने बताया कि शुक्रवार को मां चंद्रकली देवी (50) को बाइक पर बैठाकर बैंक से पैसे निकालने जा रहा था। रास्ते में गांव बरिगवां के पास बाइक अनियंत्रित होने से चंद्रकली देवी उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर गांव कल्यानपुर के पास शुक्रवार की सुबह लोडर वाहन और कार की टक्कर हो गई। जिसके चलते कार चालक की मौत हो गई। थाना जैथरा के गांव रुपधनी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि भाई अशोक ईको कार चलाकर घर का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह गांव से एटा आ रहा था। तभी रास्ते में गांव कल्यानपुर के पास लोडर वाहन से टक्कर हो गई। जिसके चलते अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए अशोक को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। परिजन के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र में गांव चिरगवां के पास लोेडर वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। गांव ओड़पुरा थाना जंक्शन जिला हाथरस निवासी भारत ने बताया कि अपने तहेरे भाई बंटी (32) के साथ जलेसर की ओर से हाथरस जा रहा था। लोडर वाहन हाथरस से जलेसर की ओर आ रहा था। लोडर की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार के साथ ही लोडर वाहन चालक रामवीर निवासी पवारी थाना पचोखरा भी घायल हो हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भारत और रामवीर की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed