फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   37th Regional Sports Festival begins with cultural performances

Etah News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग 37वें क्षेत्रीय खेल समारोह का आगाज

Thu, 25 Sep 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
37th Regional Sports Festival begins with cultural performances
स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में ​प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-संवाद
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्टस स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान की ओर से 37वें क्षेत्रीय खेल समारोह का आगाज बुधवार को किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुति छात्र-छात्राओं ने दीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, प्रांत संगठन मंत्री हरिशंकर, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, उद्यमी राकेश वार्ष्णेय ने विद्या भारती के ध्वज की स्थापना के साथ समारोह का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोक नृत्य और शारीरिक गतिविधियों का कौशल प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

डोमेश्वर साहू ने कहा कि विद्या भारती के 11 क्षेत्रों में फैले कार्यक्रम में 4 लाख 22 हजार विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व हो रहा है। 450 एथलीट विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। 1988 से खेल समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और वर्तमान में 40 प्रकार के खेल विद्या भारती योजना में सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि सहयोग, समन्वय व संवाद समाज की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक विकास में विद्या भारती के योगदान की सराहना की। खेल सह संयोजक प्रेम शंकर के निर्देशन में एथलीट्स ने मार्च पास्ट किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश खेल क्षेत्र के सह संयोजक रविंद्र रावत ने अखंड ज्योति प्रज्जवलित की। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed