फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   37 patients admitted with stomach ache and vomiting-diarrhea

Etah News: पेट दर्द और उल्टी-दस्त के 37 मरीज भर्ती

Wed, 11 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
37 patients admitted with stomach ache and vomiting-diarrhea
मेडिसिन विभाग में बुधवार को मरीज देखतीं डॉ. निहारिका .  - फोटो : मेडिसिन विभाग में बुधवार को मरीज देखतीं डॉ. निहारिका .
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से लेकर मेडिसिन वार्ड तक पेटदर्द और उल्टी-दस्त के मरीजों की भरमार है। बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के चलते लगभग 300 मरीज ओडीपी में पेट दर्द और उल्टी-दस्त का उपचार कराने पहुंचे। जबकि मेडिसिन वार्ड में भी 37 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिन में निकल रही तेज धूप के साथ ही रात में भी पड़ रही गर्मी के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालात यह रहे कि डॉक्टर कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

मेडिसन विभाग में मरीजों का उपचार कर रहीं डॉ. श्रद्धा यादव ने बताया पिछले कई दिनों की अपेक्षा बुधवार को मरीजों की भीड़ अधिक रही। विभाग में प्रतिदिन लगभग 800 मरीज तक इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लगभग 300 मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त के ही रहते हैं। मौसम में बदलाव हो रहा है। लोग तली-मसालेदार चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं। ऐसे में वह पेट दर्द की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 24 घंटे में अनाया, राजेंद्र, अखिलेश, सुधा और प्रदीप को बुखार व पेटदर्द की शिकायत होने पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- तला-मसालेदार कम खाएं।
- खुले और कटे रखे फलों को खाने से बचें।
- जंक फूड, फास्ट फूड और पैकेट वाला खाना न खाएं।
- हल्का सुपाच्य भोजन लें।
- सुबह-शाम टहलें, हल्के व्यायाम करें।
- बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा का सेवन न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed