फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   300 patients with skin diseases were treated at the Jan Arogya Mela.

Etah News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोगों के 300 मरीजों का किया गया उपचार

Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
300 patients with skin diseases were treated at the Jan Arogya Mela.
जन आरोग्य मेला में पीएचसी रूपधनी में मौजूद चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
एटा। जिले के 36 पीएचसी केंद्र पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सबसे अधिक त्वचा के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उपचार दिया गया। इसके साथ-साथ पेट दर्द, डायरिया के मरीजों ने भी उपचार लिया। मेले में कुल 910 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मेले में 408 पुरुष, 420 महिलाएं, 82 बच्चे उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर 11 बुखार रोगियों की मलेरिया और 4 की डेंगू की जांच कराई। इसमें एक भी मरीज डेंगू व मलेरिया से पीड़ित नहीं निकला। इसके साथ ही पेट दर्द, कब्ज व गैस से संबंधित 197 मरीजों ने उपचार लिया। वहीं सांस के 98 मरीजों का भी उपचार किया गया। 34 मरीजों में क्षय रोग की आशंका के चलते अलग से नाम दर्ज कर जांच कराई गई। इसके साथ ही लिवर से संबंधित 51, त्वचा के 300, बुखार के 66 के साथ 251 अन्य मरीजों ने उपचार लिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। गर्मी अधिक होने और बारिश होने के बाद सबसे अधिक त्वचा के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन






अलीगंज में 325 मरीजों को वितरित की गईं दवाएं



अलीगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत रविवार को ब्लॉक अलीगंज के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 325 मरीजों का पंजीकरण कर उनका निशुल्क उपचार दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अलावा भदकी, नायगांव, नगला गजपत और अलीपुर स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं, रक्तचाप तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार मित्तल ने नगला गजपत स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजा का रामपुर पीएचसी में 65 मरीज पहुंचे
राजा का रामपुर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. दीपांशु गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं को सुनकर उपचार दिया।

जन आरोग्य मेला में पीएचसी रूपधनी में मौजूद चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग

जन आरोग्य मेला में पीएचसी रूपधनी में मौजूद चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed