फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   30 thousand withdrawn from the accounts of two people including a constable

Etah News: सिपाही सहित दो लोगों के खाते से निकाले 30 हजार

Sat, 22 Jun 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
30 thousand withdrawn from the accounts of two people including a constable
एटा। थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी नीरज कुमार को साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बना लिया। नीरज ने बताया कि एक मई को उसने अपने फोन पे से 80, तीन मई को दो बार में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

इस प्रकार से कुल 20080 रुपये अपने दूसरे खाते में डाले मगर नहीं पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे मोबाइल नंबर पर फर्जी तरीके से यूपीआई आईडी बना ली है। उसी के माध्यम से उसने इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके चलते मेरे साथ ठगी हुई है। थाना कोतवाली देहात के गांव भोगपुर निवासी लोकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से धोखाधड़ी कर 10100 रुपये निकाल लिए गए हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल से फोन किया गया। जिसके बाद 24 अप्रैल को व्हाट्सएप से धोखाधड़ी करके रकम को निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed