फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3.38 crores pressed by the government, houses were not built

सरकार के 3.38 करोड़ दबाए, आवास नहीं बनवाए

Sun, 30 Oct 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
3.38 crores pressed by the government, houses were not built
एटा। शहर क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने पहली और दूसरी किस्तें प्राप्त कर करीब 3.38 करोड़ रुपये अपनी जेब में रख लिया। अफसर इनके आवासों की तलाश में जुटे हैं जो ढूंढ़े नहीं मिल रहे। करीब तीन सौ ऐसे लोग हैं जिन पर प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत कोरोना काल से पहले 2020 तक आवेदकों को आवास निर्माण के लिए पैसा जारी किया गया। अलग-अलग वर्षों की डीपीआर (विस्तृत कार्ययोजना) में शामिल 122 लोगों ने पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिलने के बाद काम शुरू नहीं कराया। जबकि 522 लोग ऐसे थे, जिन्होंने दूसरे किस्त लेकर आगे मकान निर्माण नहीं कराया। कोरोना काल के चलते कुछ नहीं हो पाया। करीब छह महीने पहले इन सभी को प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए। जिसमें कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद खलबली मची तो पहली किस्त वाले 8 लोगों ने मकान निर्माण न कराने की बात कहते हुए रुपये वापस कर दिया। जबकि 23 लोगों ने निर्माण शुरू करा दिया। वहीं दूसरी किस्त वालों में से 167 लोगों ने मकान बनाकर तैयार कर लिए। 160 लाभार्थी निर्माण करा रहे हैं। हालांकि अभी तक पहली किस्त वालों में 91 और दूसरी किस्त वालों में 195 लोग काम नहीं करा रहे हैं। इन पर सरकार का 3.38 करोड़ रुपया है। प्रशासन इन्हें नोटिस देकर एक और मौका प्रदान करेगा। इसके बाद वसूली की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed