{"_id":"63c6dc9f85a67e344f369e18","slug":"2km-run-for-funeral-etah-news-agr560641131-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अंतिम संस्कार के लिए दो किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अंतिम संस्कार के लिए दो किमी की दौड़
विज्ञापन
एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में बनाया गया समाधि स्थल। संवाद
- फोटो : ETAH
मिरहची। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर ततारपुर में श्मशान भूमि ही नहीं है। किसी की मृत्यु होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए दो किमी की दौड़ लगाकर काली नदी तट पर जाना पड़ता है। गांव में खाली जमीन होने के बाद भी यहां श्मशान दर्ज नहीं है। जिसमें जाकर दाह संस्कार किया जा सके।
ग्रामीणों के पास एक ही विकल्प है कि वह गांव से दो किलोमीटर दूर काली नदी के किनारे ले जाकर शव का अंतिम संस्कार करें। ग्रामीणों के अनुसार गांव में खाली जमीन पर श्मशान दर्ज कराने के लिए अनेकों बार फरियाद की। लेकिन ग्राम प्रधान से लेकर विकासखंड कार्यालय तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
--------------
बरसात के दिनों में बढ़ जाती है परेशानी
यूं तो श्मशाम भूमि न होने से दो किमी की दौड़ हर मौसम में परेशान करती है। लेकिन बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। शव को काली नदी तट पर ले जाकर चांदनी या तिरपाल ताननी पड़ती है, जिसके बाद दाह संस्कार हो पाता है।