{"_id":"5e6299b88ebc3eeb66346734","slug":"26-lakh-le-liye-etah-news-agr4328440131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से 26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से 26 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से 26 लाख से अधिक की ठगी कर ली गई। पीड़ित का आरोप है जब थाना पर अपनी शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने नहीं सुनी। एक साल पूर्व ठगी की गई थी इसके बाद नौकरी नहीं लगी तो रकम वापस मांगी गई। ठगों ने रकम लौटाने के लिए चेक दे दिया वो बाउंस हो गया। कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर ठगी करने की रिपोर्ट दो महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
गांव सराय अगहत निवासी विनीश का आरोप है कि 10 दिसंबर 2018 को गांव का ही अमित घर आया और इंटर पास लोगों की कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से क्लर्क के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। अमित ने झांसे में लेकर पहले 3.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीन अन्य लोग अजीत, आदेश और प्रवेश को लेकर आए और कहा कि इनके साढ़े तीन लाख रुपये पहले से नौकरी लगवाने के लिए जमा हो चुके हैं। इस पर विनीश ने हामी भर दी। इसके बाद चारों लोगों ने कई बार में खातों में रकम डलवाकर 26 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब नौकरी नहीं लगी तो शक हुआ, इसके बाद रकम वापस मांगी गई तो 19 अगस्त 2019 को 23 लाख 20 हजार का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। विनीश का आरोप है कि 15 जनवरी 2020 को पंचायत हुई उसमें आरोपियों ने मारपीट कर बाउंस चेक छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित विनीश ने कोर्ट के आदेश पर अमित उर्फ बैजू, संतोषी देवी पत्नी रामकिशोर, रामकिशोर निवासी नयागांव, अर्जुन सिंह, अमर सिंह व रामश्री पत्नी अमर सिंह निवासी वीरपुर नादी थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद, कुलदीप, विनीत निवासी गंजडुंडवारा जिला कासगंज, भावेश और एक फर्म रिया ट्रेडिंग पता कस्बा व थाना नयागांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।