फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2545 left Navodaya entrance exam

नवोदय प्रवेश परीक्षा को 2545 ने छोड़ा

Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
2545 left Navodaya entrance exam
एटा। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा को 2545 विद्यार्थियों ने छोड़ दिया। जबकि 4430 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए चयन परीक्षा 2022 में 6975 विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया था। शनिवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय 9.30 बजे परीक्षा शुरू कराई गई। इसमें 4430 परीक्षार्थी ही पहुंचे। जबकि 2545 विद्यार्थी परीक्षा छोड़ गए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल और शिक्षकों को तैनात किया गया था। ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय प्राचार्य आरके शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। इसमें 2545 विद्यार्थी किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके। परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed