फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   252-crore bypass project gains momentum

Etah News: 252 करोड़ की बाईपास परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
252-crore bypass project gains momentum
एटा। शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास परियोजना आगे बढ़ने लगी है। पहले चरण में सुन्ना से हिम्मतपुर होते हुए शिकोहाबाद रोड तक बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 252 करोड़ रुपये आंकी गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन की मंजूरी मिलते ही योजना पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बाईपास नहीं होने के कारण भारी वाहन शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरते हैं, जिससे जीटी रोड, पंडित दीनदयाल चौक, बस स्टैंड, कचहरी तिराहा और शिकोहाबाद तिराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रस्तावित बाईपास बनने के बाद शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में सुन्ना से शिकोहाबाद रोड तक मार्ग बनाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में इसे छछैना तक विस्तारित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ललित अग्रवाल ने बताया कि 252 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर कार्ययोजना में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed