फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2500 BJP people will go for darshan from the district

Etah News: जिले से दर्शन के लिए जाएंगे 2500 भाजपाई

Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
2500 BJP people will go for darshan from the district
एटा। अक्षत वितरण के साथ प्राण प्रतिष्ठा के लिए जनजागरण करने में स्वयंसेवियों संग भाजपाई जुटे रहे। अब उन्हें अयोध्या ले जाया जाएगा। जिले से 2500 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन 25 जनवरी के बाद तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा चुकी है। इस दिन अयोध्या धाम में साधु-संतों और विशिष्ट लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। अब बारी आमजन की है। दर्शन के लिए दरबार खोल दिया गया है। भाजपा ने कई दिनों तक इस कार्यक्रम में मेहनत करने वाले अपने कार्यकर्ताओं को भी दर्शन कराने की योजना बनाई है। इसके तहत हर दिन दो जिलों के कार्यकर्ताओं को दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। एटा और कासगंज जनपद के कार्यकर्ताओं को किसी एक दिन भेजा जाना है। लेकिन अभी इसके लिए तारीख का निर्धारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ताओं को बसों के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं से अंशदान भी लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि अयोध्या जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बुधवार तक तैयार कर ली जाएगी। 25 के बाद किसी भी दिन अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय हो सकता है। सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कह दिया गया है। तारीख आते ही बसों के माध्यम से उनको ले जाया जाएगा। इसके अलावा जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता अपने वाहन से जाना चाहते हैं, जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed