फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   25 lakh rupees seized by fraudulently selling the house

Etah News: धोखाधड़ी से मकान बेचकर हड़पे 25 लाख रुपये

Thu, 05 Oct 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees seized by fraudulently selling the house
एटा। धोखाधड़ी से मकान बेचकर 25 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई थी। मामले में जिला जज की अदालत ने दो आरोपी भाइयों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


अदालत में आगरा के एत्मादपुर यमुना ब्रिज स्थित राधापुरम काॅलोनी निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह व भारतेंद्र प्रताप सिंह की जमानत अर्जी पेश हुईं। जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर वादी रवि वर्मा को एटा शहर स्थित सुंदरलाल स्ट्रीट स्थित के मकान को 25 लाख रुपये में बेचकर 27 नवंबर 2018 को सदर तहसील में बैनामा भी करा दिया।
विज्ञापन

1 दिसंबर 2018 को पता चला कि इस मकान पर 1972 से सिविल जज की अदालत में विवाद चल रहा था। जिसमें 13 अप्रैल 1977 को निर्णय भी हो चुका था। जिससे वादी को पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके 25 लाख रुपये हड़प लिए। अदालत में दोनों भाइयों ने आरोपों को झूठा बताया। जिला शासकीय अधिवक्ता रेशपाल सिंह राठौर ने अर्जी का विरोध करते हुए 1972 से चली सिविल कोर्ट की कार्यवाही की अदालत को जानकारी दी। जिस पर जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed