{"_id":"66247697b1cbc57d8320e93e03ad8bba","slug":"20-feet-deep-in-the-pond-dried-kernel-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फुट गहरे सूखे तालाब में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फुट गहरे सूखे तालाब में गिरी कार
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा-बदायूं हाईवे पर कायमगंज से कासगंज आ रही कार का टायर फटने से सड़क किनारे 20 फुट गहरे सूखे तालाब में गिर गई। दुर्घटना में चालक बच गया। मार्ग पर सड़क किनारे पटरी निर्माण न होने से पहले भी हादसे हो चुके हैं।
दरियावगंज के निकट गांव नवादा के समीप ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इसके कार के पहिया का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार को संभालने का चालक राजेंद्र सिंह निवासी कासगंज ने काफी प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे पटरी न होने के चलते कार 20 फुट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी। कार चालक बच गया। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक अजयपाल शराब के नशे में था।
यह तालाब पिछले कई महीनों से बारिश न होने के चलते सूखा पड़ा है। तीन वर्ष पूर्व कसबा निवासी पतरे ठाकुर जुगाड़ वाहन सहित इसी तालाब में गिर गए थे। चार दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र में जलालुद्दीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारे पटरी और कोई संकेतक न होने से हादसे होते हैं।