{"_id":"6697f9c7e3df993c710c1a95","slug":"20-buses-will-go-to-mudiya-fair-passengers-will-face-problems-etah-news-c-163-1-eta1001-119888-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुड़िया मेले में जाएंगी 20 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुड़िया मेले में जाएंगी 20 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
Wed, 17 Jul 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला मुख्यालय स्थित डिपो से मथुरा के मुड़िया मेले में 20 बसें भेजी जाएंगी। यह बसें 18 जुलाई को यहां से जाएंगी और 22 को वापस लौटेंगी। बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं, मेले को देखते हुए सवारियों के अनुसार कुछ बसें प्रतिदिन एटा से मथुरा के लिए आवागमन करेंगी। जिससे लोग मेले में आसानी से पहुंच सकेंगे।
हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मथुरा में लगने वाले मुड़िया मेले में डिपो से बसें भेजी जाएंगी। डिपो प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि 20 बसों को मेले में भेजा जाएगा। आवश्यकता व मांग पर और भी बसें भेजी जा सकती हैं। 20 बसों के जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करने पड़े, इसके लिए तैयारियां की गई हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मांग के अनुरूप बसें भेजी जाएंगी। जिला मुख्यालय पर भी हर रूट के लिए बसों का संतुलन रहना जरूरी है। डिपो में लगभग 180 बसें हैं। जिनमें से 20 बसों को भेजा जा रहा है। इसके अलावा अगर यहां से सवारियां जाती हैं, तो कुछ बसों को मथुरा रूट पर भी लगाया जाएगा।