फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 days after marriage bride absconds with brother

UP: शादी के 2 दिन बाद...ससुराल से बहन को लेकर हो गया गायब, अब इस हाल में मिले दोनों; अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 24 Feb 2025 06:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Feb 2025 06:03 PM IST
सार

युवक अपनी ममेरी बहन को ससुराल से लेकर गायब हो गया था। पुलिस कस्टडी में हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। यहां से उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
2 days after marriage bride absconds with brother
अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना सकरौली के गांव इसौली निवासी एक युवक अपनी ममेरी बहन को शादी के तीसरे दिन लेकर चला गया। जिसके बाद लोकेशन ट्रैक कर मथुरा पुलिस ने आसपुर टोल प्लाजा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिता का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में बेटे की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 

गांव इसौली निवासी पिता ने बताया कि बेटा जितेंद्र ममेरी बहन को उसकी ससुराल से लेकर चला गया था। निगोह हसनपुर थाना मलावन निवासी ममेरी बहन का 19 फरवरी को नगला अर्जुन थाना बल्देव जिला मथुरा निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद वह सुसराल चली गई। 21 फरवरी को जितेंद्र उसे ले गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद 23 फरवरी को जितेंद्र व महिला को मथुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करते हुए मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया। जिसके बाद थाने में लेकर गए, फिर वहां से मथुरा पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। 

 
विज्ञापन

पिता ने बताया कि थोड़ी देर बाद कॉल आया कि जितेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। सूचना पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उसको उल्टियां हो रहीं थीं। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया।

 

थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी ने बताया कि युवक के पिता और मथुरा पुलिस उसे लेकर थाने आए थे। दोनों ही शादीशुदा हैं, कहीं जाने के लिए टोल प्लाजा के पास खड़े थे, तभी उनको पकड़ लिया गया। युवक के खिलाफ थाना बल्देव जिला मथुरा में चोरी व महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि यहां से पुलिस आरोपी को सकुशल अपने साथ ले गई है, बाद में क्या हुआ इसके बारे में जानकारी नहीं है। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था जो मथुरा जनपद से संबंधित है। आरोपी युवक और महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed