फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2,720 candidates gave BEd entrance exam

2,720 परीक्षार्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
2,720 candidates gave BEd entrance exam
प्रिंटिस गर्ल्स कॉलेज में बीएड के परीक्षार्थियों की चेकिंग करता स्टाफ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। तीन हजार में से 2,720 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 280 ने छोड़ दी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। वहीं परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ प्रारंभ की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र के साथ मास्क आदि को चेक किया, उसके बाद प्रवेश दिया गया। हालांकि कुछ परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं की गई। पहली पाली में ही 280 परीक्षार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने केंद्रों का लिया जायजा
जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जिले में ये एकमात्र परीक्षा केंद्र था जहां पर सबसे अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। इस परीक्षा केंद्र पर पांच सौ परीक्षार्थी आवंटित थे जिसमें 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 473 परीक्षार्थियों ने पेपर किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री, स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमेश चंद, पर्यवेक्षक डॉ. मनोज सिंह, डॉ. प्रदुम चतुर्वेदी, केंद्राध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
जिले के जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया उनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, आरएल सर्वोदय इंटर कॉलेज शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed