{"_id":"64e4f7868d722f93b50e1596","slug":"19-thousand-rupees-were-withdrawn-by-hacking-the-bank-account-of-the-district-judges-son-etah-news-c-163-1-sagr1016-4199-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिला जज के बेटे का बैंक खाता हैक कर निकाले 19 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिला जज के बेटे का बैंक खाता हैक कर निकाले 19 हजार रुपये
Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला जज के बेटे का बैंक खाता हैक कर 19 हजार रुपये निकाल लिए गए । इसके बाद पीड़ित को साइबर अपराधियों की ओर से धमकियां भी दी गईं। जनपद न्यायाधीश ने साइबर अपराध करने का मामला अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज कराया है। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि पुत्र लिंंकन का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। इस खाता को 21 अगस्त को हैक कर लिया गया और खाता से 19 हजार रुपये धनराशि निकाल ली गई। इसके बाद जानकारी होने पर खाता को होल्ड कर दिया गया। कहा गया कि बाद में पुत्र के मोबाइल पर कॉल करके धमकियां दी गईं।एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने शिकायतपत्र मिलने के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज कराकर साइबर सेल को अपराधियों को पकड़ने के लिए लगा दिया है।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज के पुत्र का खाता हैक करके रकम निकाली गई है, धमकी देने की भी बात कही गई है। रिपोर्ट दर्ज कराकर साइबर सेल को मामले का खुलासा करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज के पुत्र का खाता हैक करके रकम निकाली गई है, धमकी देने की भी बात कही गई है। रिपोर्ट दर्ज कराकर साइबर सेल को मामले का खुलासा करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन