{"_id":"68da788ccb0c21452e0af6a6","slug":"18-sports-coaches-have-been-allocated-for-the-69th-venkat-competition-etah-news-c-163-1-eta1004-139748-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 69वें खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लगाए 18 खेल प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 69वें खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लगाए 18 खेल प्रशिक्षक
Mon, 29 Sep 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज में 4 से 6 अक्तूबर तक 69वें खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 18 विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने सोमवार को बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में 4 से 6 अक्तूबर तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को अनुशासन व नियमानुसार संपादित करने के लिए 18 खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी मैदान में लगाई है। इस संबंध में सभी 18 विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों को कार्य मुक्त करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है।
उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज के पीटीआई विशांत कुलश्रेष्ठ, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज के प्रभात ललित नॉक्स, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज के यश सक्सेना, बीडीआरएस इंटर कॉलेज के योगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के रामबहादुर, डीएसएएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आशुतोष शर्मा, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के गौरव सक्सेना, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की चंद्रकला भारती, श्री दयानंद इंटर कॉलेज के अनिल कुमार, आदर्श सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नितेश कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के शैलेश मिश्रा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पूनम मिश्रा, जनता इंटर कॉलेज धुमरी के अशोक मिश्रा, जनकल्याण इंटर कॉलेज के अरविंद कुमार पाल, राजकीय हाईस्कूल के सुनील कुमार, जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के सुनील कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज के किशोर कुमार को कार्यमुक्त करने के लिए निर्देशित किया है।