{"_id":"68c0672154e6582f8f0277f6","slug":"172-lakh-fines-were-imposed-on-163-vehicle-riders-without-helmets-etah-news-c-163-1-eta1001-138749-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना हेलमेट 163 वाहन सवारों के 1.72 लाख के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना हेलमेट 163 वाहन सवारों के 1.72 लाख के काटे चालान
Tue, 09 Sep 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर बिना हेलमेट के जा रहे बाइक सवार को समझाते यातायात प्रभारी अनिल कुमार। स्रोत
एटा। एसएसपी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाने वालों की चेकिंग की। बिना हेलमेट पाए गए 163 वाहन चालकों के 1.72 लाख रुपये के चालान किए।
यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में जान का जोखिम बचाना और आमजन को हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
पेट्रोल पंप संचालकों से भी अपील की गई कि वे बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।