{"_id":"64d24343b665be38fd051165","slug":"165-students-left-for-delhi-to-understand-the-functioning-of-parliament-etah-news-c-163-1-sagr1019-3587-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संसद की कार्यप्रणाली समझने 165 विद्यार्थी रवाना हुए दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संसद की कार्यप्रणाली समझने 165 विद्यार्थी रवाना हुए दिल्ली
Tue, 08 Aug 2023 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
संसद भ्रमण पर चार बसों से भेजे गए विद्यार्थी
पुलिस के जवान सहित स्वास्थ्य टीम भी गई साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। संसद भ्रमण के लिए मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के 165 विद्यार्थियों को चार बसों से रवाना किया गया। सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से उनके साथ बसों में पुलिस के जवान सहित स्वास्थ्य टीम भी भेजी गई है। विद्यार्थियों के लिए रास्ते में खानपान की व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। ये छात्र दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर संसद की कार्यप्रणाली समझेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को संसद भ्रमण कराने की बात केंद्र सरकार द्वारा कही गई है। इसी के तहत एटा सदर तहसील क्षेत्र से विद्यार्थियों को संसद भ्रमण कराया जा रहा है। मंगलवार की सुबह पांच बजे अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज, कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज आसपुर, डीपीएस पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद रोड, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एटा से एक-एक बस को रवाना किया गया। इस दौरान बसों की रवानगी के समय उनका पूजन किया गया। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह, एडीआईओएस क्षेत्रपाल व भाजपा के स्थानीय नेता मौजूद रहे। डीआईओएस ने कहा कि संसद भ्रमण कर विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां मिलेंगी। विद्यार्थियों में संसद भ्रमण को लेकर उत्सुकता है। वह संसद में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के साथ भोजन करेंगे। वहीं सांसद द्वारा ही संसद का भ्रमण कराया जाएगा।