फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16 and a half lakh cheated in the name of franchisee

फ्रेंचाइजी के नाम पर साढ़े 16 लाख ठगे, पांच के खिलाफ मुकदमा

Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 and a half lakh cheated in the name of franchisee
एटा। कोतवाली देहात के गांव न्योराई निवासी एक व्यक्ति ने नेफको कंपनी के मैनेजर सहित चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फ्रेंचाइजी के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। गांव न्योराई निवासी कमल सिंह ने बताया वर्ष 2017 में जोगेंद्र कुमार के संपर्क में आए। जोगेंद्र ने खुद को नेफको कंपनी का मैनेजर बताया और गांव में कीटनाशक दवाओं का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जोगेंद्र ने उनसे कई बार कंपनी में पैसा लगाने को कहा तो उन्होंने गांव निवासी राहुल, सूरजपुर मडैया निवासी जितेंद्र व नगला सबल निवासी विशाल से बात की। इस दौरान वर्ष 2019 में ही तीनों व्यक्तियों ने साढ़े तीन-तीन लाख रुपये उसके द्वारा दिए गए बैंक खाते में डाल दिए गए। बाकी का बचा छह लाख सात हजार रुपये उसने जोगेंद्र को दिए। इस दौरान कोरोना आ गया। जोगेंद्र ने कहा कोराना के बाद कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी दी जाएगी। पीड़ित शुक्रवार को सीओ सिटी कालू सिंह ने मिले और कोतवाली देहात में जोगेंद्र सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed