फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1500 trees will be cut for National Highway

Etah News: नेशनल हाईवे के लिए काटे जाएंगे 1500 पेड़

Sat, 10 Jun 2023 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
1500 trees will be cut for National Highway
एटा। आगरा से जलेसर और निधौली कलां होते हुए एटा तक पहुंचाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 321जी के लिए अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद निर्माण संबंधी अन्य औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं। रास्ते में आने वाले 1500 पेड़ों को काटा जाएगा। इसके लिए एनएचएआई के आवेदन पर वन विभाग ने अनुमति जारी कर दी है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भी मार्ग का निर्माण लंबे समय तक नहीं हो सका। दरअसल टेंडर प्रक्रिया और बजट के अभाव में यह प्रोजेक्ट थमा हुआ था। अब बजट जारी होने के साथ ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी करा ली गई है। निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इटावा को दी गई है। जिसने निर्माण कार्य संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यह मार्ग सिंगल लेन है
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान इसे चौड़ा कर टू लेन बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी किया जाना है। फिलहाल चौड़ीकरण में आने वाली भूमि पर लगे पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से ली गई है। विभाग ने शर्तों के अधीन अनुमति जारी कर दी है। इसके तहत एक पेड़ के बदले दस पौधे खाली जमीन पर रोपित करने होंगे। जिससे के आने वाले समय में इन कटे हुए पेड़ों की भरपाई हो सके।
विज्ञापन


जो पेड़ काटे जाने हैं, उनमें से अधिकांश पुराने और सूखी स्थिति वाले हैं। कार्यदायी संस्था को नियमानुसार दस गुना पौधे रोपित करने होंगे। इसके लिए उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौरीष सहाय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed