{"_id":"6921fad2319f988abd0baa76","slug":"150-lakh-consumers-have-outstanding-electricity-bills-of-rs-379-crore-etah-news-c-163-1-sagr1016-142345-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 1.50 लाख उपभोक्ताओं पर 379 करोड़ रुपये विद्युत बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 1.50 लाख उपभोक्ताओं पर 379 करोड़ रुपये विद्युत बिल बकाया
Sat, 22 Nov 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में करीब 1.50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है। करीब 379 करोड़ रुपया उन पर बकाया है। विद्युत निगम 1 दिसंबर से विद्युत बिल राहत योजना शुरू कर रहा है जिसका ये बकाएदार लाभ उठा सकेंगे।
अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने शनिवार को बताया कि जिले में 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन वाले करीब 52 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीब 223.41 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। वहीं वाणिज्यिक कनेक्शन में 1444 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है।
इन पर करीब 2.66 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। वहीं 6 माह से अधिक समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले 101810 उपभोक्ता हैं। इन पर करीब 155.18 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। उन्होंने बकाएदारों से अपील की है कि 1 दिसंबर से शुरू होने वाली विद्युत बिल राहत योजना के तहत अपना बिल जमा कर सकते हैं। बताया कि योजना तीन चरणों में शुरू होगी। पहले चरण की शुरुआत 1 से 31 दिसंबर, दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 से 31 तक और तीसरा चरण 1 से 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
इसमें अधिकतम 2 किलोवाट तक के घरेलू एवं अधिकतम 1 किलोवाट तक के वाणिज्यिक संयोजनों के लंबे समय से बकाया बिल पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं विद्युत बिलों के ब्याज पर 100 फीसदी तथा मूलधन पर प्रथम चरण में अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। संवाद